हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरो में सोमवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी एडीएम विवेक राय मौजूद रहे। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 67 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। 408 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, उमेश, खीमा नंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close
-
बीएम हंुडई के शोरूम में लगी भीषण आग19 hours ago




