Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की पूर्व भाजपा नेत्री के कारनामों की गहन जांच कराने की मांग

उत्तराखंड में बढ़े महिला अपराध के मामले-ज्योति रौतेला
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकरण की गहनता से जांच कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि हाल ही में सामने आए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष के कारनामे से भाजपा का चाल-चरित्र चेहरा साफ-साफ उजागर हो गया है। भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे की पोल खुल गई है। कहा कि एक सगी मां जो अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ स्वयं अपने पुरुष मित्रों से दुराचार करवा सकती है तो कल्पना की जा सकती है कि वो महिला सत्ता और पैसे के लिए अन्य लोगों से क्या-क्या कराती रही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस पूर्व महिला नेत्री के भाजपा के जिले से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से बहुत निकट के संबंध रहे हैं। इसलिए इस पूरे प्रकरण की गहन जांच होनी चाहिए कि इसके द्वारा इस कुकर्म के अलावा और कौन-कौन से अपराध किए गए हैं।
ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि विगत तीन वर्षों में भाजपा सरकार के राज में पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और हत्या के मामले बढे हैं। महिला अपराधों के मामले में उत्तराखंड देश के हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर आ गया है। जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सत्ताधारी भाजपा का संरक्षण मिल रहा है। उसे देखते हुए कोई आश्चर्य नहीं है कि उत्तराखंड महिला अपराध के मामले में जल्द ही देश में पहले पायदान पर पहुंच जाएगा। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में घटित हिंसा, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और हत्या के प्रमुख मामलों में भाजपा के अनेक प्रमुख पदाधिकारी संलिप्त रहे। ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश और देश में सनसनी फैलाने वाले अंकिता भंडारी कांड के आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो गई है। सजा पाए मुख्य आरोपी का परिवार आरएसएस और राज्य सरकार में दायित्वधारी रहा है। ज्योति रौतेला ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है और हरिद्वार प्रकरण से तो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति हतप्रभ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में भाजपा के दुराचारी नेताओं से बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद और सभी विधानसभा क्षेत्रों व ब्लॉकों में भाजपा नेताओं की करतूतों का भंडाफोड़ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, लता जोशी, अंजू मिश्रा, आयुषी टंडन, बिंदु, मनोज सैनी, पूनम भगत, मुरली मनोहर, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button