Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

#देहरादून।शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा स्मरण रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने अपना योगदान और बलिदान दिया, उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!