हरिद्वार।
हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी की बड़ी कार्यवाही के बाद हरिद्वार में नए डीएम की भी ताजपोशी कर दी गई है। मयूर दीक्षित को हरिद्वार के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी सादगी और अलग अन्दाज के चलते उनकी गिनती उत्तराखंड के चुनिंदा ईमानदार अधिकारियों में होती है। इससे पहले मयूर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में अपने अलग कार्यशैली से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई।
मयूर दीक्षित ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने निजी सेक्टर में काम किया। जिसके बाद उन्हें सिविल सर्विस में अपना भाग्य आजमाया आेर 2१३ में वे आईएएस बन गए। मयूर इस समय टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हरिद्वार में नए जिलाधिकारी के लिए अवैध खनन और आगामी कांवड$ यात्रा सहित कई बड़ी चुनौती है। उनके जगह पर निकिता खंडेलवाल को उनकी जगह टिहरी डीएम बना कर भेजा गया है। बता दें कि निगम भूमि घोटाले के बाद मंगलवार को डीएम कर्मेन्द्र सिंह को शासन द्वारा ससपेंड कर दिए गये है।
