Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिक

हेमकंुड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

चमोली। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उत्सव को यादगार बनाने के लिए पंजाब से पूर्व सैनिक बैंड के साथ गढ़वाल स्काउट का बैंड भी घांघरिया पहुंचाा।
यात्रियों का जत्था सुबह घांघरिया से हेमकुंड साहिब पहुंचा। धाम में दो फीट से अधिक बर्फ जमी है, जबकि हेमकुंड से अटलाकोटी तक तीन किमी क्षेत्र में भी बर्फ की चादर बिछ चुकी है।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के मुख्य कार्याधिकारी सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 1,500 से अधिक यात्री कपाट बंद होने के उत्सव में शामिल होने के लिए गुरुवार को घांघरिया पहुंचे और यह सिलसिला देर शाम तक जारी था। अमेरिका, कनाडा व मलेशिया से भी यात्री पहुंचे। बर्फ को देखकर उनके चेहरे खिल गए। बताया कि गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की फूलों से भव्य सजावट की गई।
हेमकुंड साहिब के मुख्य ग्रंथी हमीर सिंह ने कहा कि कपाट बंद करने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए अमृतसर के खजूरी रागी बंधु मनिंद्र सिंह का जत्था भी घांघरिया पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!