Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडसामाजिकहरिद्वार

जनसुनावाई कार्यक्रम में जनता की समस्याआें को निस्तारण करते डीएम मयूर दीक्षित।

-1५ जनसमस्याआें में से 46 का निस्ताारण किया डीएम ने
-शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया
हरिद्वार।
जनपदवासियों की समस्याआें का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 1५ शिकायतकर्ताआें ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई। जिसमें 46 समस्याआें का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याआें को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायत कर्ता अजब सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी रसूलपुर ने खसरा नं 7२ व 6६ स्थित डालूवाला कलां परगना रुड$की में है,उनकी भूमि में किसी व्यक्ति द्वारा चार दिवारी बना कर अवैध कब्जा कर लिया है,जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। आदेश कुमार पुत्र रामआसरे शर्मा ने अपने मकान ग्राम धारीवाला शाहपुर शीतला खेड$ा में बिजली का कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था,लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया है,विद्युत कनेक्शन करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। लक्ष्मण सिंह ने अपने नाम पर बैंक में की गई फर्जी आेवर ड्राफ्ट लोन तथा उससे उत्पन्न वित्तीय एवं मानसिक उत्पीड$न को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। गुलशनव्वर पुत्र लल्ला ग्राम बसेडी ने ग्राम बसेडी खादर में ईाह के बराबर में गुलशनव्वर के घर से गुलजार के घर तक कच्चा रास्ता है, इसपर सड$क बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति के सचिव महेंद्र अरोड$ा ने बिल्केश्वर कॉलोनी में जंगल की आेर से जंगली जानवर कॉलोनी में आ जाते है, जंगल की आेर सुरक्षा दीवार बनाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त कलोनी वासी,माधव कलोनी व आयुर्वेदम इंक्लेव, शांतरशाह में जल निकासी के लिए एक कच्ची नाली थी,जिसको किसी व्यक्ति ने बंद कर दिया गया है,जिस कारण कॉलोनी में जल भराव हो रहा है, नाली बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायकर्ता राजबीरी निवासी कृष्णा नगर रुड$की ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरे थे,जिसमें 5 हजार रुपए जमा भी करा दिए गए थे,लेकिन अभी तक मकान नहीं मिला है। इसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। आरुष कुमार पुत्र जोध सिंह निवासी ग्राम अलावलपुर ने पुलिस विभाग द्वारा अनियमितता किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याआें को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का 3१ दिसंबर तक अनिवार्य रूप से निस्तारण करना सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारी को भी निर्देश दिये।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए मे जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड$ी चेतावनी दी है कि सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से अधिक से कोई शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याआें का निराकरण 36 दिनों से लंबित पड$ी है एेसे सभी विभाग आेर अधिकारी शिकायतों का निस्तारण 3१ दिसंबर तक अनिवार्य रूप से कर दे,शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित अधिकारियों का माह दिसम्बर का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत 36 दिनों से लंबित शिकायत संख्या 1पर 48८ और संखया 2 पर 1१ शिकायत निस्तारण हेतु लंबित है,सभी अधिकारी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए,शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, वरिष्ट कोषाधिकारी अजय कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,अधिशासी अभियंता सिंचाई आेमजी गुप्ता,जिला क्रीड$ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!