-धामी सरकार – चली किसान के द्वार
दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी के धर्मपुर, देवपुर और तांशीपुर ग्रामों में किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की कुल 112 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए।
धर्मपुर – 47
देवपुर – 37
तांशीपुर – 28
शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, नाले का निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तथा शौचालय निर्माण जैसी समस्याएँ सम्मिलित रहीं।
इनमें से 27 समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया।
जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जा रहा है, तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर श्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान एवं पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देते हुए यह शिविर ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।
शिविर में सभी संबंधित रेखिय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,
प्रधान श्रीमती सुमन, श्री जगमाल सिंह, प्रधान युधिष्ठिर, पूर्व प्रधान बलजीत, विनीत त्यागी, अंकित त्यागी, मनमोहन त्यागी, अमित, रोहित एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शुभम रावत
निजी सचिव
7668646683

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!