पिथौरागढ़। बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐसोसिएशन( एलौपेथिक ) ने प्रत्येक गांव में फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर 391 पदों पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग की। बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रत्येक गांव में फार्मासिस्ट की नियुक्त करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र भेजा है। इस दौरान अध्यक्ष भरत कुमार, महामंत्री दीपक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनोज पंत, सरंक्षक हरीश वर्ती, महेश भट्ट, संजय बोरा मौजूद रहे।




