Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

-कांग्रेस के बयानों का जताया विरोध
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार किए जा रहे राज्य विरोधी, समाज विरोधी बयानों और जनभावनाओं के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौघानपाटा में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से किए जा रहे भ्रामक विरोध प्रदर्शन और झूठे आरोपों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक और शांतिपूर्ण तरीके से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में सम्मानजनक आचरण और राष्ट्रीय भावना की पुनर्स्थापना आवश्यक है और जब राजनीति में मर्यादाएं टूटने लगें, तब समाज को आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से मार्ग दिखाना चाहिए। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि यह यज्ञ उन राजनीतिक दलों और नेताओं के विरोध में किया गया है, जो विवेकहीन टिप्पणियां कर उत्तराखंड की एकता और संस्कृति के प्रति अपमानजनक वक्तव्य दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता राज्य की भावनाओं को आहत करने वाली है और इसका शांतिपूर्ण विरोध जरूरी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि यह यज्ञ राष्ट्रविरोधी विचारधारा के खिलाफ सांस्कृतिक विरोध का प्रतीक है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीक अंसारी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, सौरव वर्मा, मनोज तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, रंजीत भंडारी, कैलाश गुरुरानी, रमेश धपोला, कमला तिवारी, प्रीति रस्तोगी, जगदीश नगरकोटी, पार्षद अभिषेक जोशी, रमेश मेर, प्रमोद पवार, कृष्णा नेगी, गौरव भंडारी, हिमांशु लोहनी, गिरीश पांडेय, सलमान अंसारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!