हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम श्रंखला में हरिद्वार नगर की गुरुकुल बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।
गुरुकुल बस्ती के सिंहद्वार स्थित शक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी उमाकान्तानन्द गिरी ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन से जब राष्ट्र को आजादी मिली तब भारत दो टुकड़ों में बांट दिया गया। धर्म-सम्प्रदाय के नाम पर इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तान बना, लेकिन भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नही किया गया, जबकि भारत इस्लाम को मानने वाले पाकिस्तान चले गए उन्होंने अपने लिए अलग राष्ट्र ले लिया लेकिन हिन्दू ठगे रह गए। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओ को खदेड़ कर भगा दिया और भारत धर्मशाला बन गया। यहाँ पर जो आया वह बस गया। पूरे विश्व के हिंदुओं को चिंता करने वाला एक मात्र भारत ही है बावजूद इसके हम अपने ही देश में षड्यंत्रो का शिकार।हो रहे है। मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत सन्गठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां से स्वर्ग का रास्ता है। हिमालयी राज्य देवताओं का घर है बावजूद इसके यहां पर षड्यंत्र के तहत डोमोग्राफी चेंज की ज रही है। देवभूमि को लैंड जिहाद कर कब्जाया जा रहा है, दूर दराज गांवों में मज्जिद-मदरसे बनाये जा रहे है। गांवों से उत्तराखंड का मूल निवासी पलायन कर रहा है, वही मुस्लिमों को देश भर से यहाँ लाकर बसा दिया जा रहा है। दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका प्रीति शुक्ला ने कहा कि मातृ शक्ति को जाग्रत होना पड़ेगा, बच्चों को संस्कारवान बनाये, हिन्दू सनातन धर्म के प्रति बचपन से ही शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम में संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन संकल्प को प्रत्येक हिन्दू परिवार में ग्रहण करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन कार्यक्रम संयोजक विमल कुमार ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या ने हिन्दू मातृ शक्ति शामिल रही।



