Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

उत्तराखण्ड में धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल बेमिसालःशाह

हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार दौरे में सीएम धामी की जमकर तारीफ की. अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई बार सीएम धामी की तारीफों के पुल बांधे। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल ने उत्तराखण्ड में विकास का नया इतिहास लिखने का काम किया है। उत्तराखण्ड तेजी से विकास के मार्ग पर बढ़ रहा है। विकास के मामले में उत्तराखण्ड जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जायेगा।
केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी जी ने लगभग 10 हजार से ज्यादा अतिक्रमण उखाड़कर फेंक दिए हैं। उन्होंने देश में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, एक-एक को चुन-चुनकर हम भारत से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। अमित शाह ने यूसीसी का भी जिक्र अपने संबोधन में किया। जिसकी शुरूआत उत्तराखंड से की गई है। अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में बनाया गया नकल विरोधी कानून रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
इसके साथ ही अमित शाह ने रोजगार पर भी सीएम धामी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि आज 1900 युवाओं को पुलिस आरक्षी के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर आज कांग्रेस की सरकार होती, तो उन्हें यह नौकरी नहीं मिलती। उस समय ‘पर्ची’ और ‘खर्ची’ दोनों चलती थीं, अब रिश्वत नहीं देनी पड़ती है। अमित शाह ने हरिद्वार कुंभ की चर्चा भी अपने संबोधन में की। उन्होंने कहा कि आने वाला हरिद्वार कुंभ सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला होगा। हरिद्वार कुंभ पूरे भारत की शान है। अमित शाह ने कहाकि आज धामी सरकार के चार साल पूरा होने का मौका है, लेकिन इसके साथ ही आज भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किये हैं।
अमित शाह ने यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबको एक ही कानून से रहना होगा। यूसीसी ही जनसांख्यिकी अप्राकृतिक त्रुटि को दूर करने का काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!