-दो पुरुष, एक महिला गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से टीम मौके से दो पुरुष और एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक युवती को भी छुड़ाया है। जिससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर में एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए दो पुरुष व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक युवती को मुक्त कराया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इरफान और सोफियान हैं, जिनके
कब्जे से चार मोबाइल फोन, देह व्यापार से प्राप्त 3000 रूपये की धनराशि और एक वैगन आर कार भी बरामद हुई है। आरोप है कि आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से अनैतिक देह व्यापार कर रहे थे। इन अवैध गतिविधियों से आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। मामला संज्ञान में आते ही हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम का गठन किया। शनिवार को मकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर आरोपी आपत्तिजनक हालत में पाए गए।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि मकान में देह व्यापार की शिकायत पर छापेमारी की गई। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक युवती को भी छुड़ाया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
आरोपियों के नाम और पते
इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष




