हरिद्वार(चंद्रशेखर जोशी)।
रविवार को तीर्थनगरी आए गाजियाबाद के परिवार में शामिल दो व्यक्ति गंगा में स्नान करते हुए डूब गए। सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंची डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश कर पानी से बाहर निकाला । दोनों दम तोड चुके थे। परिवार के लोगों में घटना के बाद कोहराम था।
नगर कोतवाली अंतर्गत सप्तऋषि दूधिया बंद स्थित ठोकर नंबर एक के पास प्रतिबंध गंगा घाट पर गाजियाबाद से आया परिवार स्नान कर रहा था परिवार में शामिल दो व्यक्ति जल में आगे को बढ़ गए। घाट पर जल स्तर गहरा होने के कारण दोनों व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाए। बाहर निकालने के लिए हाथ पांव चलाएं मगर कोई फायदा नहीं हुआ। परिजनों को डूबने का आभास हुआ तो उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई । घाट पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी । पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारण होते ही नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा अपने सहयोगी कर्मियों व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे । डूबे हुए लोगों की तलाश में अभियान चलाया । गोताखोरों को काफी प्रयास के बाद अलग-अलग स्थान से दोनों को गंगा से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सचिन (39 वर्ष) व बृजेश (43 वर्ष ) दोनों ही गाजियाबाद के अलग-अलग कॉलोनी के रहने वाले थे । पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।




