Breakingउत्तराखंडराजनीतिराज्यशिक्षासामाजिकहरिद्वार

डिग्री कालेज के बाहर डॉक्टर अंबडेकर की प्रतिमा का अनावरण

विनित भैया/ लक्सर।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के135 वें जमन्दिव्स के अवसर पर हर्ष विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के बाहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवन शैली से प्रेरणा लेने की अपील की गई।

लक्सर क्षेत्र के रायसी स्थित हर्ष विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज प्रबंधन द्वारा कॉलेज के बाहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं व आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के पहुंचने का कार्यक्रम था, जो कार्यक्रम के ठीक पहले निरस्त हो गया, लेकिन दुष्यंत गौतम ने कार्यक्रम में आये लोगो को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया।

कार्यक्रम में लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत भी मौजूद रहे। उन्होने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन शैली के बारे में बताया। उन्होने बताया कि डॉक्टर अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षित बने, संगठित रहे और संघर्ष करे तभी हम लोग आगे बढ़ सकते है। उन्होने कहा कि आज समाज की महिलाओं को जो अधिकार मिले है वह बाबा साहब की देन है। बाबा साहब ने संविधान में जो अधिकार हमे दिए है, वही हमारी पहचान बने है।

कार्यक्रम मे पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर रामपाल सिंह, पशु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, धर्मेंद्र कुमार, लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत, डॉ केपी सिंह, मोहित कौशिक, राहुल अग्रवाल, केपी तोमर, भगत सिंह, अंकित चौधरी व आसपास के प्रधानगण व बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!