Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

संदिग्ध हालत में खेत में मिला युवक का शव

-परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में 23 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों से उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबह किसी ने हीरा सिंह का शव खेत में पड़ा देखा। उसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस व अन्य लोगों की दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हीरा सिंह का शव घर से करीब 100 मीटर दूर ही मिला है। परिजनों ने बताया कि बीती रात हीरा सिंह घर से खाना खा कर किसी से मिलने गया था। इसी दौरान रात 11 बजे उसने पिता के फोन नंबर पर फोन किया और अपनी मां से बात करने की इच्छा जताई, लेकिन पिता ने इकलौते पुत्र बात को अनसुना कर फोन काट दिया और फ्लाइट मोड पर लगाकर गहरी नींद में सो गए।
सुबह जब उसकी आंख खुली तो गांव के ही एक युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी। पिता ने अपने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसी के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!