Breakingउत्तराखंडउत्तराखंड

नहाने गए किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

-खून से लथपथ मिला शव
रुड़की। एक नदी में नहाने के गए किशोर को मगरमच्छ ने खींच लिया। मगरमच्छ के इस हमले में किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किशोर खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को आगे की कार्यवाही के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थानाक्षेत्र के बंजारेवाला गांव निवासी राजा (12) पुत्र प्रमोद गुरुवार को दोपहर में साइकिल से चीला वाली नदी में नहाने गया था। नदी के पास गड्ढों में भी पानी भरा हुआ है। उस दौरान मगरमच्छ ने राजा को खींच लिया।स्वजन दोपहर से लेकर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण नदी के पास गए थे।
उन्होंने खून से लतपथ राजा का शव देखा और स्वजन को इस बावत सूचित किया। साथ ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। शव को देखकर मगरमच्छ के हमला करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक गांव के ही सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!