Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला

-शिनाख्त के प्रयास जारी

हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र अंतर्गत चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास पैदल मार्ग से लगे जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। किन्तु अब तक मृतका की पहचान नही हो पाई है।

जानकारी के अनुसार चैकी चंडीघाट, कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई कि चंडी देवी मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग के समीप जंगल में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को लगभग 30 से 35 वर्ष आयु की एक अज्ञात महिला का शव मिला, जो प्रथम दृष्टया करीब 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव की स्थिति ?खराब होने के कारण मृतका का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को शिना?ख्त, पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु राजकीय जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्चरी में र?खवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की लंबाई लगभग 5 फुट, रंग गेहूंआ है। मृतका के शरीर पर कई टैटू बने हुए हैं, जिनके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!