Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटना

पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से बचने के प्रयास में महिला ने संतुलन खोया

-शिप्रा नदी में गिरी अनियंत्रित कार
अल्मोडा। बुधवार सुबह अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची पहुंची क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में एक महिला की कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी।
सूचना पर पहुंची पुलिस व सीपीयू की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर फंसी महिला को बामुश्किल बाहर निकाला। तहसीलदार के सरकारी वाहन से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया है। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताइ्र्र जा रही है।
बुधवार सुबह रानीखेत निवासी कंचन कार यूके 01बी 6284 से हल्द्वानी की ओर रवाना हुई। कंचन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में पहुंची ही थी की भारी बारिश के बीच एकाएक थुआ की पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो गए। कंचन ने पत्थरों से बचने का प्रयास किया ही था की वह कार पर संतुलन खो बैठी नतीजतन कार हाईवे से करीब पचास मीटर नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी।कार के गिरने की आवाज सुन आसपास की लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची कैंची चैकी पुलिस तथा सीपीयू की टीम ने नदी में पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसी कंचन को व बामुश्किल बाहर निकाल मुख्य हाइवे तक पहुंचाया।बगैर समय गवांए श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के सरकारी वाहन से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। जहां चिकित्सक महिला के उपचार में जुट गए हैं। बारिश के बीच हाईवे पर जगह-जगह पत्थरों के गिरने का क्रम शुरु होने से आवाजाही खतरनाक हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!