Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमराज्यहरिद्वार

महिला की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हत्या में शामिल दूसरे बदमाश की तलाश जारी
हरिद्वार(चंद्रशेखर जोशी)।
कोतवाली नगर क्षेत्र में करीब दस दिन पहले महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पांव में गोली लगने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस टीम में सघन चेकिंग अभियान चला रही है । पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने हत्या के खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन कर जल्द ही पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गत रात्रि उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार व उपनिरीक्षक नवीन चौहान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला देहरादून की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चेहरे पर गम्छा लपेटे दो संदिग्ध युवकों को टीम ने रूकने का इशारा किया तो संदिग्धों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिस पार्टी बाल बाल बची। पुलिस टीम ने बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई । जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस बरामद हुये। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से फरार अन्य बदमाश की तलाश में क्षेत्र की नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही हैं। घायल बदमाश से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने करीब 10 दिन पहले एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के बाद पैसों के लिए हुए विवाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी हत्या करने के बाद फरार हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि 28 जून को कोतवाली नगर क्षेत्र में गंगा घाट किनारे महिला का शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात महिला की हत्या करने के सम्बन्ध में स्वयं वादी बनकर मुकदमा पँजीकृत किया था। उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गयी थी। पड़ताल में तथ्य सामने आए थे कि घटना के दिन दो व्यक्ति महिला को चण्डी चौक के पास पैदल पैदल गंगा घाट की ओर जाते दिख रहे थे। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि 28 जून की सुबह वह और उसका साथी महिला को हरकी पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास पैदल गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो में बारी बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर मुंह पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकाल कर नदी में फेंक दिया तथा फोन अपने पास रख लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नेहटोर थाना नेहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी की संबंधित जिले से क्राइम हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपी शाहनवाज की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!