Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

एंटी माइनिंग टीम पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एंटी माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीती 13 जुलाई को दिनदहाड़े एंटी माइनिंग टीम पर न सिर्फ जानलेवा हमला किया था, बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। इस वारदात से बाद से ही आरोप फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अब जाकर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई की घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिस कारण पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी। फिर भी पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पुलिस की लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि बीती 13 जुलाई 2026 को केआरबीएम एलएलपी की फील्ड टीम इंचार्ज तेजा साई राजू निवासी नागार्जुन नगर सन्तेंपल्ली जनपद पलनाड़ू आंध्र प्रदेश ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी थी।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि ग्राम मुण्डाखेड़ा में माइनिंग टीम पर सड़क पर खुलेआम जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गईय पुलिस ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार होकर अपने ठिकाने बदलते रहे। आखिरकार 21 जुलाई को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार निवासी रायसी, सारुन निवासी केडी खुर्द, रामू निवासी कंकरखाता व हरविन्द्र निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द शामिल है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार एंटी माइनिंग टीम ने आरोपियों के अवैध खनन की ट्रैक्टर-ट्रालियां को सीज किया था। इस वजह से आरोपियों ने एंटी माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला किया था।
लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि माइनिंग टीम पर हमला कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा गंभीर अपराध है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!