Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडहरिद्वार

दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी

-पुलिस कर रही मामले की जांच
हरिद्वार। देर रात ज्वालापुर कोतवाली के अहबाब नगर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई।इस मामले में पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात अहबाब नगर में पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और उसके बाद मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। अचानक से दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। पथराव की घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर जमा लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों ने पथराव की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पथराव की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग पथराव न करने की अपील करते सुनाई दे रहे हैं और आरोप भी लगा रहे हैं कि इन्हीं लोगों ने पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। लोगों के मना करने पर भी पत्थरबाज रुके नहीं और जमकर ईंट पत्थर फेंकते रहे। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े हैं और युवकों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!