- स्मैक बेचने वाले की तलाश में छापेमारी
हरिद्वार ।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्मैक उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की टीम 31 जुलाई की रात दुधियाबन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ठोकर नंबर-2 से करीब डेढ सौ मीटर आगे एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनूपाल (28) पुत्र स्व. राजपाल निवासी वैदिक नगर-3, रायवाला देहरादून बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक दुधियाबन निवासी जीवन से बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी जीवन की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल संदीप नेगी और कांस्टेबल पवन सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Back to top button
error: Content is protected !!