हरिद्वार। महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रितु इंसा ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में रितु इंसा ने बताया कि कांवड़ यात्रा में उनके साथ बड़ी संख्या में युवा एवं महिला शक्ति शामिल है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक भारतीय महिला को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनकी आंतरिक शक्ति का अहसास कराना है। रितु इंसा ने बताया कि वह 21 वर्षों से सिलाई, फैशन डिजाइनिंग की ऑफ़ लाइन व ऑन लाइन क्लास चला रही हैं। जिसके माध्यम से कई युवतियां और महिलाएं अपना स्व्यं का व्यवसाय संचालित कर रही हैं। रितु इंसा ने बताया कि उन्होंने हरियाणा में सिलाई व फैशन डिजाइनिंग की लगभग 50 शाखाएं शुरू की हैं। अब तक तीन लाख से अधिक युवतियों और महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग में पारंगत हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन महीने तक सीखने के बाद किसी भी किसी महिला की जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा हरकी पैड़ी से शुरू होकर रुड़की, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी और महम से गुजरते हुए 10 अगस्त को उनके पैतृक गांव भैणी सुरजन में संपन्न होगी। आयोजन टीम और इवेंट्स एंड बियॉन्ड के संस्थापक तजिंदर सिंह ने जनता, मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस अभियान में शामिल होकर रितु इंसा और उनकी टीम का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।
Related Articles
Check Also
Close
-
एम्स परिसर आवास से चोरी का खुलासा2 hours ago




