Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक ठुकराल को पुलिस ने लिया हिरासत में

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया। ठुकराल ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को गंभीर जनहित का मुद्दा बताते हुए सरकार से जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
रुद्रपुर जिला मुख्यालय स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर गुरुवार को सियासत गरमा गई। रुद्रपुर में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को पुलिस ने उनके समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया।
घटना के मुताबिक, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करना चाहते थे। उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और मरीजों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपना था। ठुकराल का कहना था कि जिला अस्पताल उधम सिंह नगर का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि, अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को कई बार बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों की ओर रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से जिला अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को जल्द भरने की मांग की।
ठुकराल ने कहा कि, वे और उनके समर्थक मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। लेकिन कार्यक्रम स्थल से पहले ही उन्हें और उनके समर्थकों को रोककर हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि, उनका उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध या कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना नहीं था। वह केवल जिला अस्पताल की गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण पुलिस और प्रशासन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश को लेकर भी सख्ती बरती गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी ऐसे व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई, जो निर्धारित व्यवस्था का हिस्सा नहीं था। बता दें कि उधम सिंह नगर जिले में गुरुवार को बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जेसीज पब्लिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित श्मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल परिसर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की गई थी।
मुख्यमंत्री के स्कूल परिसर में पहुंचते ही वहां मौजूद विद्यार्थियों ने उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विद्यार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय बच्चों से हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री के बच्चों से मिलने के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!