देहरादून। बड़ोवाला क्षेत्र में जान से मारने की नियत से युवक पर फायर झोंकर उसे घायल करने के मामले में फरार आरोपियों से पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान पटेलनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड के दौरान सुपारी किलर पैर पर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक अन्य साथी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल सुपारी किलर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश जारी है।
दून पुलिस के अनुसार 08 सितम्बर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह और उनका फुफेरा भाई उस रात वी मार्ट चैक से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पम्प से करीब 200 मीटर आगे बडोवाला की ओर पीछे से आ रहे मोटर साइकिल सवार दो लड़कों ने उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साइकिल लगाकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली लगने से महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पटेल नगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया। इसके बाद पुलिस टीम को शुक्रवार रात सूचना मिली कि बडोवाला क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आए हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम ने पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने गोरखपुर चैक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को चेकिंग करता देख वो लोग बाइक को भगाते हुए गोरखपुर चैक से प्रेम नगर जाने वाली रोड की ओर चले गए। घायल बदमाश की पहचान अंकित चैहान निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार के रूप में हुई। मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा/खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले उसके द्वारा अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की सुपारी ली गई थी। दोनों बदमाशों ने उस व्यक्ति पर फायर किया था, जिसमें वो घायल हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रानीपुर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति मोहित से हुई थी। मोहित को जानकारी थी कि वह पहले में भी जेल जा चुका है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि 08 सितंबर को आरोपी अपने साथी अंकुर के साथ घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया था। शाम के समय उज्जीवन बैंक के बाहर खड़े होकर सत्यम के आने का इंतजार करने लगा। शाम करीब 7.45 बजे सत्यम के बैंक से निकलने पर आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। शिमला बायपास रोड पर बड़ोवाला में एक सुनसान स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल को उसकी स्कूटी का आगे लगाते हुए सत्यम को जान से मारने की नीयत उस पर फायर कर दिया। इस दौरान गोली लगने से सत्यम घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा हो गए थे। पकड़े जाने की डर से दोनों बदमाश भाग गए थे। गोलीकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए पहले दिल्ली और उसके बाद हरियाणा भाग गए। शुक्रवार रात आरोपी मोहित के कहने पर बची हुई रकम लेने वापस देहरादून आए थे। पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। जवाबी फायरिंग में अंकित नाम के सुपारी किलर को गोली लग गई। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गयी। उसके फरार साथी की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।




