Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदुर्घटनाहादसा

500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप

-चालक की मौत
#पिथौरागढ़। रविवार सुबह पनखोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने चालक को गहरी खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गयी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डीडीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीसी 3331 अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

मौके पर पहंुची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान दीपक चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी खटीमा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी को हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!