Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पत्नी की हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

#देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में हुई महिला काजल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति धीरज पंवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पत्नी की ओर से तलाक लेने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी तनाव में आ गया था। उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई और सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह आरोपी धीरज ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी धीरज पंवार घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार था।शादी के बाद से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि सहारनपुर स्थित अपनी बीवी के मायके में रह रहा था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पुलिस के सामने उसे पकड़ना चुनौती था। 23 सितंबर की रात को आरोपी को क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका काजल से कई साल पहले विवाह हुआ था और दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर में पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार पिछले तीन महीने से पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। करीब एक महीने पहले धीरज को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है, जिससे वह काफी डिप्रेशन में आ गया था। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!