Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस नेताओं की भाषा पर सीएम धामी ने उठाए सवाल

  • कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहेः सीएम धामी

#देहरादून। चुनाव आयोग मतभेद मामले पर सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। सीएम धामी ने कहा हर बार विपक्ष का नैरेटिव बेनकाब होता है।

सीएम धामी ने संवैधानिक संस्थाएं लोकतंत्र का आधार हैं। उन्होंने कहा ऐसी संस्थाओं पर सवाल और आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए।

सीएम धामी ने कहा जब-जब जनता चुनाव में कांग्रेस को नकारती है, तब-तब राहुल गांधी अपनी हार का ठीकसीएम धामी ने कहा अपनी हार का ठीकरा कभी इवीएम तो कभी संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना कांग्रेस की आदत बन गई है।

जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस को अब हार के लिए कोई नया बहाना तलाशना होगा। वे सारा ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर हमला करना असल में भारत के 140 करोड़ नागरिकों के लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को आगे भी हार का एहसास होता रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी उनमें अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं देती। उन्होंने इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहाकि कांग्रेस के नेता आजकल राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा एनएसए अजीत डोभाल जी पर लगाए गए आरोप हों या कांग्रेस नेता की दिवंगत  जनरल बिपिन रावत जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, देश की सेवा करने वालों को लेकर कांग्रेस नेताओं की भाषा बार-बार सवाल खड़े करती है।

सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड पर बोलने से पहले तथ्य जान लीजिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं एक भी नकल माफिया जेल नहीं गया, जबकि 100 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई हुई और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!