Breakingआपदाउत्तराखंडउत्तराखंड

भारी बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त

-गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर लगी रोक

#उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 26 और 27 सितंबर को हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पर्यटकों और ट्रेकर्स की सुरक्षा को देखते हुए पार्क क्षेत्र में ट्रेकिंग और प्रवेश पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

लगातार खराब मौसम के कारण पार्क क्षेत्र के कई ट्रेक मार्गों पर जगह-जगह नुकसान हुआ है। कुछ स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भारी बर्फ जमने से आवाजाही भी जोखिमपूर्ण हो गई है। पार्क प्रशासन की ओर से फिलहाल सभी प्रमुख ट्रेक रूटों को बंद रखते हुए मार्गों का निरीक्षण और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रेकिंग पर रोकरू गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के उप निदेशक मयंक गर्ग ने बताया कि भारी बारिश और हिमपात के कारण पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगोत्री-गोमुख-तपोवन, केदारताल समेत विभिन्न ट्रेक रूट प्रभावित हुए हैं

। कई स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ हिस्सों में बर्फबारी के कारण मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पर्यटकों और ट्रेकर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पार्क में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है।

मौसम में सुधार रहा तो दो से तीन दिन में अधिकांश ट्रेक मार्गों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद परिस्थितियों का जायजा लेकर पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए पार्क को दोबारा खोला जा सकता है।

 

गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क-उप निदेशक ने बताया कि हालांकि, उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम की स्थिति को देखते हुए अंतिम निर्णय मार्गों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। ट्रेकिंग कंपनियों की बढ़ी परेशानीरू अचानक ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाए जाने से ट्रेकिंग कारोबार से जुड़े लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

उत्तरकाशी ट्रेकिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत ने बताया कि सितंबर के अंतिम दिनों और अक्तूबर में ट्रेकिंग के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कई पर्यटकों ने पहले से ही ट्रेकिंग की बुकिंग कर रखी है। ट्रेकिंग एजेंसियों और कंपनियों की ओर से पर्यटकों के लिए राशन, टेंट, पोर्टर समेत अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी पहले से की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!