Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमदुर्घटनाहरिद्वारहादसा

बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्क

  • नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,कई राहगिरों को किया घायल

#हरिद्वार। बीती देर रात नशे में धुत एक कार चालक ने रुड़की के मलकपुर चुंगी से लेकर सोलानी नदी पुल तक जमकर कहर बरपाया। इस दौरान बेकाबू कार ने रास्ते में कई ई-रिक्शा, वाहनों और पैदल राहगीरों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर चुंगी के पास एक कार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लड़कियों से उसकी कहासुनी हो गई।

विरोध के बाद कार चालक युवक अपनी कार लेकर तेज रफ्तार में वहां से भागने लगा। इसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। मलकपुर चुंगी से सोलानी नदी पुल तक रास्ते में आने वाले लोगों और वाहनों को टक्कर मारता चला गया।

इस दौरान बेकाबू कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि सोलानी नदी पुल तक पहुंचते-पहुंचते कार कई लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

आखिर में पुल पर कार एक छोटा हाथी वाहन से टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे में घायल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!