Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिक

बाईक रैली के साथ तीन दिवसीय गुरमत समागम का आगाज

-देहरादून। बाईक रैली के साथ तीन दिवसीय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के देहरादून आगमन दिवस को समर्पित गुरमत समागम का आगाज हो गया है। यह महाआयोजन गुरू नानक पब्लिक ग्राउंड में भव्य तरीके से किया जा रहा है।

बता दें कार्यक्रमानुसार सबसे पहले गुरु पंथ के आगमन के स्वागत में एक विशाल और शांतिपूर्ण बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली आशा रोड़ी फ्लाईओवर से आरंभ होकर देहरादून शहर से होते हुए गुरु नानक ग्राउंड, रेस कोर्स पहुंची। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गुरु पंथ का भव्य स्वागत करना था।

उसके पश्चात शनिवार और रविवार को गुरु नानक ग्राउंड में विशाल धार्मिक दीवान सजाये गए। इनमें शिरोमणि पंथिक हस्तियां और रागी जत्थे हाजिरी भरेंगे। जिनमें ज्ञानी शेर सिंह जी बुड्ढा दल, भाई हरविंदरपाल सिंह जी (लिटिल वीरजी), भाई गुरमीत सिंह जी शांत, बाबा गदगज सिंह जी, कविशर सुखबीर सिंह जी, ज्ञानी जंग सिंह जी, बीबी दलेर कौर जी, ज्ञानी बलविंदर सिंह जी (पांवटा साहिब), भाई सहजदीप सिंह जी (दिल्ली), भाई नवजोत सिंह जी (जगाधरी), बीबी सिमरन कौर जी, बीबी रवनीत कौर जी, भाई हर्षदीप सिंह जी (अंबाला), भाई रविंदर सिंह जी (अंबाला), भाई बलविंदर सिंह जी, भाई अवतार सिंह जी, भाई जनक सिंह जी, और भाई मनप्रीत सिंह जी (देहरादून) के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा रविवार को 12 बजे से गुरु पंथ खालसा की रीत अनुसार खालसाई महल्ला निकाला जाएगा। महल्ला गुरु नानक पब्लिक ग्राउंड (प्रारंभ) ➔ रेस कोर्स चौक ➔ प्रिंस चौक ➔ रेलवे स्टेशन ➔ दर्शनी गेट ➔ कोतवाली ➔ मोती बाजार ➔ मछली बाजार ➔ बिंदाल चौक ➔ तिलक रोड ➔ झंडा बाजार ➔ सहारनपुर चौक ➔ गुरुद्वारा सिंह सभा ➔ प्रिंस चौक ➔रेस्ट कैंप चौक ➔ त्यागी रोड ➔ ➔ गुरु नानक पब्लिक ग्राउंड जाकर समापन किया जायेगा।

इस समागम का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के देहरादून आगमन की उस ऐतिहासिक शोभा और तरीके को पुनः जीवंत करना है। निहंग सिंह फौजों का जाहो-जलाल, घोड़े, निशान-नगारे, शस्त्रविद्या (गतका) और पुरानी खालसाई मर्यादा को संगत के सामने दर्शाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ सके और समाज में एकता का संदेश जाए।जत्था अकाली बाबा फतेह सिंह जी और समूह साध-संगत देहरादून ने सभी धर्मों की संगत को इस पावन समागम में परिवार समेत पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!