Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडराज्यशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज में ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ आयोजित, 31 हस्तियों को मिला सम्मान

◆महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, और विधायक आदेश चौहान रहे मौजूद

हरिद्वार(जयप्रकाश)।

#Care केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज, बहादराबाद में विकास फाउंडेशन एवं केयर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामण्डलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत प. पू. स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोग ही वास्तविक राष्ट्र गौरव हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गंगा महासभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम, विधायक आदेश चौहान तथा कॉर्पोरेट निदेशक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक डॉ. अलंकृता मानवी ने शिरकत की। अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के योगदान को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रुचि सिंह, डॉ. जॉली गुप्ता जैन, डॉ. विशाल जैन, डॉ. अरुणा यादव, डॉ. कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी, रेखा त्यागी, नुपुर शर्मा, रेखा झिंगन, पं. मनोज कुमार शास्त्री, गरिमा संजय, गायिका मीरा शर्मा, डॉ. सीमा सूरी, अधिवक्ता मंजुला सिंह, डॉ. जतिन शर्मा, रश्मि, हर्षित तोमर, कवि आशीष भारद्वाज, मनीष लोहिया, विनीत त्यागी, अमृता खन्ना, सर्वेश पुण्डीर, डॉ. सरिता अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी, प्रफुल्ल अग्रवाल, ग्रीन इनोवेटर तेजवीर शर्मा, उत्तराखंडी अभिनेता देवा धामी, युद्धवीर दहिया, डॉ. प्रीत शिखा शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

समारोह के अंत में केयर कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित विभूतियों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं और सेवाभावियों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!