–दुसरे की तलाश जारी

#हरिद्वार। लक्सर शुगर मिल के गोल चैराहे पर दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करके जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था। जबकि इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

 

बता दें कि 9 अक्टूबर को अकोढ़ाकलां निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका भाई रामकेश (कहीं-कहीं राकेश) जब शुगर मिल के बाहर गोल चैराहे से गुजर रहा था, तो बहादरपुर खादर निवासी रितिक ने अपने एक साथी पारस निवासी सीमली और एक अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की नियत से उस पर देशी तमंचे से फायर कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट, उप निरीक्षक समीर पांडे तथा कांस्टेबल मनोज शर्मा शामिल थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी रितिक लगातार अपनी जगह बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था और फरार चल रहा था।

 

लेकिन पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के चलते आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। 11 अक्टूबर को पुलिस टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रितिक पुत्र शरणवीर सिंह निवासी बहादरपुर खादर को धर दबोचा। पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई और पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!