#चमोली। मंगलवार तड़के सीमांत नगर ज्योतिर्मठ नगर के सिंहधार वार्ड में भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे की है। बिन्देश कुमार सबसे पहले भालू ने हमला किया।गोशाला में मवेशियों की आवाज आई तो देखने के लिए बिन्देश कुमार व मां गोशाला की ओर बढ़ी , इसी दौरान गौशाला में मौजूद भालू ने हमला कर दिया।
परिवार के अन्य भी मदद के लिए आए तो उन पर भी झपटा मारा, सदस्यों द्वारा शोर शराबा कर भालू को मौके से भगाया गया इस दौरान परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर भी संघर्ष के दौरान चोटें आईं हैं ।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया।
घटना के बाद से सिंहधार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वन विभाग की टीम की त्वरित तैनाती की मांग की है।