-लाखों का सामान स्वाह
#नैनीताल। मंगलवार सुबह नैनीताल के ज्यूलिकोट एन.एच.में दीपावली के सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)109 में मंगल तड़के सवेरे पहाड़ों को सामान ले जाते एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में दीपावली के लिए पेंट, खाघ सामग्री, इलेट्रॉनिक उपकरण आदि जा रहा था। अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में रखे सामान में आग लग गई। पटाखों की तरह तेज ध्वनि सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों ने पहले इसे पटाखे समझा और दोनों तरफ का ट्रैफिक दूर दूर रुक गया।

दमकल विभाग और ज्यूलिकोट पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगो ने चालक को निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान के जलने में पटाखों सा अहसान हो रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा के द्वाराहाट की तरफ जा रहा था। ट्रक में खाघ सामग्री के साथ पेंट, वाशिंग मशीन आदि लदा था। ट्रक को चालक दीप सिंह बिष्ट चला रहे थे। आग बुझाने में दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!