-एक गंभीर घायल
#नैनीताल। बीती देर रात जनपद के मेहरागांव में निर्माण कार्य के दौरान दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक मेहरागांव में दीवार बनाने का काम चल रहा था। मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर नीचे आ गिरा। मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही निर्माण स्थल पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान संभावित खतरे को लेकर क्या सावधानियां बरती गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!