-मीडिया के सामने नार्को टेस्ट की मांग
#देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कथित वीवीआईपी खुलासा मामले को लेकर उर्मिला सनावर आज देहरादून सीबीआई कोर्ट में पेश हुई। जिसमें उनके नार्काे और पॉलिग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। जिसके बाद फैसला लिया गया कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का नार्काे और पॉलिग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। ये टेस्ट कब होगा इसकी अभी तारीख तय नहीं हुई है।

बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले से सुर्खियों में आई उर्मिला सनावर शुक्रवार को देहरादून पहुंची। देहरादून पहुंचने के बाद उर्मिला सनावर सीबीआई कोर्ट में पेश हुई। इसके बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा वे बीजेपी की सक्रिय कार्यकता हैं। उन्हें न्याय की उम्मीद है। उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी उसने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वो नार्काे टेस्ट के लिए तैयार हैं।

अंकिता को न्याय के लिए वो हर टेस्ट देंगी। साथ ही उर्मिला सनावर ने कहा जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्काे टेस्ट होना चाहिए। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि नार्काे टेस्ट न करवाने के लिए उन्हें 25 लाख और गाड़ी का भी ऑफर हुई थी.उर्मिला सनावर लगातार अंकिता हत्याकांड को लेकर मुखर हैं. वे इस मामले में वीवीआईपी के खुलासे की मांग कर रही है। इसके लिए ही वे नार्काे टेस्ट करवाने को तैयार हैं। उर्मिला सनावर पहले ही मीडिया के सामने नार्काे टेस्ट की बात कह चुकी हैं। उन्होंने साफ कहा है कि सीबीआई पर उन्हें भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!