हरिद्वार(सचिन पालीवाल)।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज शिवमूर्ति चौक से हर की पौड़ी तक एक रोड़ शो किया और व्यापारी हित की बात कही। उन्होंने व्यापारी हित को सर्वोपरि बताया। उन्होंने आगे कहा की ये सरकार विनाश वाला विकास देना चाहती है जिससे यहां के 20 से 25 हजार व्यापारी उजड़ जायेंगे। हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए जो व्यापारियों के रोजगार का विनाश करे। हम इसका विरोध करते हैं।

उन्होंने आगे कहा की हम सरकार से मांग करते हैं की पहले एक समिति बनाई जाए जो मनसा देवी पहाड़ का निरीक्षण करे और फिर सरकार आगे की बात करे। सरकार सिर्फ अपनी वाहवाही लूटने के लिए इस परियोजना को यहां ला रही है। जब तक स्थानीय लोगों की राय इसमें शामिल नहीं होगी कॉरिडोर का विरोध होगा।
लोकसभा चुनाव लड़े जाने पर पूछने पर उन्होंने कहा मैं गंदी राजनीति नहीं करता और ना ही लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करता हूं। ये लोगों का प्यार है जो वो मुझे बुलाते हैं मुझे इस काबिल समझते हैं।
काफी संख्या में युवाओं ने उनके इस रोड शो में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!