विनित चौधरी/लक्सर
लक्सर क्षेत्र के रसूलपुर कंकरखाता गांव में सिद्ध बाबा मंदिर पर पहुंचकर साबिर फरीदी विकास समिति अध्यक्ष ने नशे व भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों को जागरूक किया।

साबिर फरीदी विकास समिति अध्यक्ष ने लक्सर ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर कंकरखाता में सिद्ध बाबा मंदिर पर जाकर बाबा गोबर दास के संरक्षण में मंदिर प्रांगण में नशे व भ्रूण हत्या के विरुद्ध एक कैंप आयोजित किया है। जिसमें समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने सभी भक्तों व ग्राम वासियों को नशे से बचने की अपील की ओर गर्भ में भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान के अलावा मंदिर स्वामी बाबा गोवर्धन महाराज, सुरेंद्र सिंह, राकेश, सचिन, अंकुर, शोभित, सुधीर आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!