-एम्स ऋषिकेश आने वाले मरीजो के तीमारदारों के लिए 120 बेड के विश्राम सदन का किया संघ प्रमुख ने लोकार्पण*
ऋषिकेश(अमित शर्मा)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रहित में सेवा कार्य करने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने करना आवश्यक है। जो लोग भारत को बड़ा होते नही देखना चाहते वही लोग देश समाज को बांटने में लगे है। जबकि भारत मे रहने वाले सभी लोग एक आत्मा एक शरीर है। हम सब मन से एक है। जब राष्ट्र की सीमा पर आक्रमण होता है, तब कोई किसी से यह नही पूछता की तुम कहा से हो, सब एक मन, एक भाव से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एकजुट रहते है।

ऋषिकेश में एम्स हॉस्पिटल के पास 120 बेड का माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधन देते हुए संघ प्रमुख भागवत जी ने कहा कि राष्ट्र में कई ऐसे महापुरुष है जिन्हें सभी मनाते है। छत्रपति शिवाजी व स्वामी विवेकानंद ऐसे उदाहरण है जिन्हें हर कोई अपना आर्दश मनाता है।
न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल माधव सेवा विश्राम सदन को मानव सेवा का माध्यम बताते हुए भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा चलाये जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि, कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज, महेंद्र रूपेंद्र प्रकाश महाराज,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत दुर्गादास आदि संत
लोकार्पण कार्यक्रम में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल,कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बेरी,विद्या भारती के भैयाजी,क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी,प्रचार प्रमुख पदमजी,प्रचारक प्रमुख जगदीश जी,हरीश रौतेला,विद्या भारती के संगठन मंत्री भुवन जी,केबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल,उप्र के कैबिनेट मंत्री कपिल देव सहित कई विधायक शामिल हुए। मंच संचालन न्यास के सचिव राहुल सिंह और स्वाति जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन न्यास के प्रकल्प प्रमुख संजय कृपाल ने किया। न्यास के कोषाध्यक्ष राम अवतार किला और उपाध्यक्ष मनोज, स्वयंसेवकों सहित करीब 1500 लोग पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!