रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर आज सुबह होली के उपलक्ष्य में अलौकिक होली उत्सव मनाया गया।बड़ी संख्या में संस्था से जुड़े भाई बहनों की मौजूदगी में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी ने कहा कि होली वास्तव में पवित्रता का प्रतीक है,जब हम भक्त प्रहलाद की तरह परमात्मा की याद में रहकर अपने अंदर की बुराइयों का परित्याग कर मन व तन से पवित्र हो जाते है,तभी होली की सार्थकता सिद्ध हो जाती है।उन्होंने कहा कि बीती बातों को भूलना भी होली का सूचक है।क्योंकि होली का अर्थ ही है ,जो बीत गई,ऐसे में उसे याद रखना मानसिक संताप का कारण बनता है।बीके दीपिका, बीके सपना,बीके प्रियंका व बीके पारुल ने भी होली के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया।अलौकिक होलीउत्सव में सभी को तिलक लगाकर व सामुहिक होली खेलकर खुशियां बांटी गई।इस अवसर पर श्रीगोपाल नारसन, बीके कृष्ण छाबड़ा,शिव कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, नवीन त्यागी,राजबाला, प्रिया चौधरी,सुदेश,रेखा,अमरेश,बृजभूषण आदि मौजूद रहे।
Check Also
Close
-
नंदा महोत्सव में चलता झूला टूटा12 hours ago



