रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार देर शाम सितारगंज पहुंचकर कांग्रेसजनों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने और वर्ष 2027 में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। सितारगंज पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष आर्य का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास सहित कांग्रेस सरकार के समय कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसान, मजदूर, छात्र और युवा समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई से त्रस्त जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, मुख्तयार अंसारी और प्रधान दिलबाग सिंह मौजूद रहे। इधर, देर शाम नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने हरपाल सिंह की माता जसवीर कौर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने पति गुरुमुख सिंह, पुत्र हरपाल सिंह व गुरदेव सिंह से मिलकर संवेदना जताई। मौके पर किसान नेता लक्खा सिंह, प्रगट सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, सरफराज अहमद राजू, अमरेश सिंह, शमशेर सिंह, गुरप्रीत सिंह औजला और बलविंदर सिंह उपस्थित रहे।




