Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

होटल में छापेमारी कर हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

हरिद्वार। होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने एक होटल में छापेमारी कर वहंा से हरियाणा मार्का शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
आयुक्त आबकारी अनुराधा पाल के निर्देश पर राज्यभर में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार एवं क्षेत्र-एक हरिद्वार की संयुक्त टीम ने भूपतवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। एक सूचना पर टीम ने होटल गोविंद गेस्ट हाउस में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से 51 बोतल ट्टऑल सीजंस फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ शराब बरामद की गई। यह शराब उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत नहीं थी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार होली जैसे त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी और बिक्री की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई और इसे किनकृकिन स्थानों पर खपाने की योजना थी।
आयुक्त आबकारी ने सभी जिलों को सतर्क रहने और लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की जहरीली या अवैध शराब से जनहानि की घटना न हो। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!