-दो की मौत,घायल
देहरादून। झण्डा मेला देखकर वापस जा रहे श्रद्धालुओें की ट्रेक्टर ट्राली बस से टकरा गयी। इस हादसे में दो की मौत और नौ लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को यहां इसकी जानकारी देते हुए एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि झण्डा मेला देखकर जा रहे श्रद्धालु लगभग रात्रि पौने दस बजे देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस व उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली के थाना रायवाला जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो जाने के कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने तथा महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। संभवतः महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा रोडवेज बस में आग लग जाने के कारण उक्त दोनों वाहन जल गए, जिनको फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा बुझाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी मौजूद रहे। दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है तथा एक्सीडेंट हुए वाहनों को भी हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना में एक महिला की मृत्यु हो चुकी है तथा शेष अन्य घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया है। घायलों की पहचान गुलशन पुत्री जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष, सुभाष पत्नी रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर,विक्की पत्नी नंदराम भोगपुर नजीबाबाद, आरव पुत्र विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, लबी पत्नी मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद,नीतू पत्नी मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद, सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, अंशिका पुत्री सचिन,दिव्यांशु पुत्र सचिन के रूप में हुई। वहीं मृतकाों की पहचान कुसुम पत्नी सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश, सचिन पुत्र नंदराम पता भोगपुर नजीबाबाद के रूप में हुई।




