Breakingउत्तर प्रदेशउत्तराखंड

कमल लोहनी को राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान

रुद्रपुर। सितारगंज निवासी शिक्षक एवं कवि कमल चंद्र लोहनी को एक गूंज सेवा समिति और पारस एजुकेशनल सोसायटी (उप्र) की ओर से राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 12 जनवरी को जय नारायणन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। कमल चंद्र लोहनी पिछले 30 वर्षों से शिक्षण कार्य में हैं और पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से ज्योलीकोट में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व उन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान–2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कविताएं, आलेख एवं लेखन कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!