Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

महंत की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

-पति-पत्नी और देवर गिरफ्तार
हरिद्वार। भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का खुलासा कर दिया है. बृजेश दास की गुमशुदगी एक बड़ी ही सनसनीखेज साजिश निकली. इस साजिश में एक दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कुल्हाड़ी के वार कर बृजेश दास का कत्ल कर दिया। जिसके बाद रात के अंधेरे में उसके शव और बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया। अब पुलिस ने महंत बृजेश दास के कत्ल के आरोप में पति-पत्नी समेत देवर को गिरफ्तार किया है.बीती 10 फरवरी मंगलवार के दिन मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी गांव निवासी श्याम सिह नामक व्यक्ति ने भगवानपुर थाने पहुंच कर पुलिस को एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि रविदास आश्रम में निवासरत महंत बृजेश दास 5 फरवरी गुरुवार के दिन बिना बताए कहीं चले गए हैं। तभी से उनका कोई अता-पता नही चल रहा है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महंत बृजेश दास की तलाश शुरू की। जिसके तहत गुमशुदा बृजेश दास की तलाश में जुटी भगवानपुर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने अलग-अलग सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बृजेश दास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था और आखिरी बार भी उसी महिला से ही फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला पत्नी संजीव निवासी गांगनौली, बागपत (यूपी) और उसके पति संजीव और पति के छोटे भाई जोगेंद्र वर्तमान निवासी सोनीपत (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि पुराना परिचित होने और रिश्तेदारी में आने के चलते बृजेश दास का अक्सर उसके घर आना जाना था। ऐसे में बृजेश अक्सर मानसिक और वित्तीय तौर पर परेशान करता था. ऐसे में अनावश्यक दबाव डालने पर महिला ने 5 फरवरी को कॉल कर बृजेश दास को अपने घर बुलाया। जहां पर योजना के मुताबिक घर पहुंचे महिला के पति ने कुल्हाड़ी से वार कर बृजेश दास की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी और उसके भाई ने रात के अंधेरे में बृजेश के शव और उसकी बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया। इसके तहत आरोपियों ने मोबाइल फोन, बिस्तर पर लगी चादर, गद्दा, मृतक के कुछ कपड़े और शव लपेटने के लिए इस्तेमाल की गइ। चादर को आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया. पुलिस की टीम ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से गुमशुदा महंत बृजेश दास का शव बरामद किया।
इसके साथ ही पुलिस ने भूसे के ढ़ेर में छिपाकर रखी गइ। कुल्हाड़ी, मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टसध्बैटरी, जलाए गए कपडों की राख और सामान भी बरामद किया गया. वहीं, पुलिस की ओर से सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.या. इतना ही नहीं बल्कि, कत्ल की इस वारदात को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने अलग ही पैंतरे आजमाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!