Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडधार्मिकहरिद्वार

सप्तऋषि बस्ती में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा हिन्दू समाज

-हिंदुओ को है अपनी एकता पर अट्टू विश्वास : ज्ञान प्रेमानन्द
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार की सप्तऋषि बस्ती क्षेत्र में अग्रसेन आश्रम पर पूरे देश भर में मनाया जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता स्वामी ज्ञान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से निश्चित हिंदुओं की एकता का विश्वास अटूट होता है। जो हिंदू जाति प्रथा से दूर होने के लिए कटिबद्ध है देश के अंदर आज हिंदू अपनी शक्ति अपनी एकता अपनी अखंडता का परचम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से दे रहा है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिद्वार विभाग के सह कार्यवाह मनोज सैनी ने कहा भारत हिंदुओं का देश है, जहां हिंदू अपनी एकता और अखंडता को लेकर सदैव खड़ा रहता है।
विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सह संयोजिका मातृ सक्ति नीलम त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति हिंदू समाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई के रूप में काम कर रही है। जहां देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ महिला सशक्तिकरण के कार्य कर रही है वही महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में निर्भक, स्वतंत्र रूप से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बच्चों की परवरिश का जिम्मा होता है।
कार्यक्रम संयोजक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज देश भर में हिंदू सम्मेलन किया जा रहे हैं। जहां-जहां हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं वहां हजारों की भीड़ सम्मेलन में उमड़ रही है। जिस हिंदू शक्ति एकता अखंडता दिखाई दे रही है। भारतीय संस्कृति सनातन संस्कारों की पूंजी आज पूरे देश भर में हिंदू अपने विचारों को लेकर आगे बढ़ रहा है।  कार्यक्रम सचिव डॉक्टर निश्चित आर्यन ने कहा कि यह हिंदू समाज को जोड़कर रखता है। कोषाध्यक्ष रितेश वशिष्ठ ने कहा कि आज जिस प्रकार से साधु संतों ने अपने विचारों से भारत की अलग पूरे विश्व में जला रखी है उसी प्रकार से हिंदू समाज भी एक मंच पर आकर आज देश दुनिया मे अन्य धर्म के लोगों को सीख दे रहा है।
मंच का संचालन विदित शर्मा ने किया। वही कार्यक्रम में शिवा नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नशा मुक्ति अभियान एवं लव जिहाद के कार्यक्रम से जनता का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, राजकुमार द्विवेदी, मलय द्विवेदी,अतुल पासवान अभिषेक जगदमनी, संजीला शर्मा चंद्रा चौहान, राकेश जमदग्नि,नरेंद्र शर्मा,उज्जवल पंडित, दिपांशु विद्यार्थी आदि के अतिरिक्त भारी संख्या में साधु-संत व हिदू धर्म प्रेमी जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!