Breakingउत्तराखंडउत्तराखंडक्राइम

पुलिस चेकिंग में दो तस्कर गिरफ्तार

  • 6.44 लाख की स्मैक बरामद
    अल्मोड़ा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 21.49 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.44 लाख रुपये बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में रविवार रात लोधिया के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से अवैध स्मैक बरामद होने पर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक मेहता उर्फ झनका (27) पुत्र मोहन सिंह, निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा और हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी (28) पुत्र नीरज भण्डारी, निवासी थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक मेहता उर्फ झनका के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल सुन्दर लाल, राजेश भट्ट, हरीश प्रसाद, राकेश भट्ट, चन्दन सिंह नेगी और गणेश पाण्डे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!