#पिथौरागढ़। बीती रात जिले के थल-बेरीनाग सड़क पर बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि सोमवार सुबह गंभीर रूप से घायल एक युवक का शव सड़क से कई फीट नीचे गदेरे में पड़ा मिला। दोनों युवक अल्मोड़ा के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 9 बजे दो युवक स्कूटी से बेरीनाग की ओर जा रहे थे। थल से चार किमी दूर बरसात के दौरान बरड़ में नाला उफनाया था। स्कूटी नाले में बहकर गदेरे में समा गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक गौरव कुमार को घायल हालत में गदेरे से निकालकर थल अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा युवक हिमांशु नयाल बह गया था जिसका पता नहीं चल सका। रात होने से ढूंढखोज नहीं की जा सकी। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने जब खोजबीन की तो हिमांशु का शव गदेरे में पड़ा मिला।

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। युवक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि थल-बेरीनाग सड़क पर थल से करीब 4 किलोमीटर दूर बरड़ में बारिश के कारण बरसाती नाला प्रचंड उफान पर था। रात के अंधेरे में नाला पार करते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर बह गई और नीचे गहरे गदेरे में समा गई। स्थानीय ग्रामीणों का रेस्क्यू और एक युवक की सांसें बचीं-उफनाए गदेरे में बहते हुए दोनों युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल हालत में गौरव कुमार को गदेरे से बाहर निकाला और तत्काल थल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू की टीम ने जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तब तक हिमांशु दम तोड़ चुका था। टीम ने गदेरे से उसका शव बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!