उत्तराखंड

सरकार के तीन साल होने पर पिथौरागढ़ में ओपन बालक वर्ग की क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया

पिथौरागढ़।*सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर क्रास कन्ट्री में जीवन सिंह सामंत ने सबसे तेज दौड़ लगायी।* 

सेवा, सुशासन और विकास के 03 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खेल विभाग द्वारा 22 मार्च, 2025 को श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में ओपन बालक वर्ग की क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को *वैभव काण्डपाल एवं श्री आशीष जोशी प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।* क्रास कन्ट्री दौड़ में जीवन सिंह सामंत ने पहला दीपेश सिंह ने दूसरा युवराज सिंह ने तीसरा चन्द्रशेखर पोखरिया ने चौथा संजय कुमार ने पांचवा एवं रक्षित वर्मा ने छठॉ स्थान प्राप्त किया।

*जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा दिवस थीम सेवा, सुशासन एवं विकास पर आधारित यह दौड़ स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर खेल मैदान का 02 चक्कर लगाने के उपरान्त चन्द चौराहा एवं टकाना चौराहा से कलेक्ट्रेट रोड होते हुए वापस स्टेडियम खेल मैदान का एक चक्कर लगाने के पश्चात समाप्त हुई। ओपन बालक वर्ग की दौड़ 04 किमी0 दूरी में आयोजित की गयी। दौड़ में कुल 67 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।* दौड़ में प्रथम से लेकर षष्ठ्म तक विजेता स्थान प्राप्त करने वाले बालक खिलाड़ियों को सेवा दिवस के अवसर पर 23 मार्च, 2025 को रामलीला मैदान, निकट नगर निगम, पिथौरागढ में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ ने क्रास कन्ट्री दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। *दौड़ के दौरान निर्वाचन विभाग, पिथौरागढ़ के द्वारा दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया गया।* दौड़ को सम्पन्न कराने में पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर एशियन मेडलिस्ट कै0 देवी चंद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद शरीफ, प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार पुनेठा, प्रशान्त भैसोड़ा, भूपेश बिष्ट, मुकुल चन्द्र पाठक, विशाल नगरकोटी, भावेश भट्ट, चन्द्र सिंह धामी, निखिलेश भण्डारी, अक्षय कुमार, जगदीश कसन्याल, यतीश ओझा, गौरव चन्द्र जोशी, माया, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, नेहा धौनी, दिनेश ंिसह बिष्ट, सुनील कुमार, तनूजा कन्याल, देवेन्द्र राम, राजेन्द्र राम, ललित प्रसाद कापड़ी एवं दीपक चन्द्र गहतोड़ी, कमलेश पाण्डेय, जगमोहन सिंह, चन्द्रेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!